चंबा। छतराड़ी में एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया है। व्यक्ति को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गोविंद खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान घास में सांप ने उसे डस लिया। इससे वह बेहोश हो गया।
इसके बाद परिजनों ने उसे फौरन चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सर्पदंश से मूर्च्छित व्यक्ति की हालत में अब काफी सुधार है।