फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह की बीस पंचायतो में छह घंटे से बंद पड़ी बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह की बीस पंचायतों में छह घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन

शाम होते ही लोगों के घरों में पसरा अंधेरा, दीया जलाकर चलाया काम
खबर लिखे जाने तक बहाल नहीं हो पाई थी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह विस क्षेत्र की बीस पंचायतों में छह घंटे से बिजली सप्लाई गुल रही। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह 11 बजे जुकयानी स्थित स्विच यार्ड में अचानक खराबी आ गई। इसके चलते बीस पंचायतों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। शाम छह बजे बोर्ड के कर्मचारी बंद पड़ी बिजली सप्लाई को बहाल नहीं कर पाए। हालांकि लाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा। खबर लिखे जाने तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से लोग अपने घरों में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पाए। ग्रामीणों में राजेश कुमार, चंद राम, राकेश, सुनील कुमार, राजेंद्र, मान सिंह, रवि, केवल, रमेश कुमार और भाग चंद ने बताया कि चुराह की बीस पंचायतों में शुक्रवार को दिन भर बिजली गुल रही। सर्दियों के दौरान बिना बिजली समय बिताना काफी मुश्किल होता है। वहीं, शाम होने पर भी बिजली बहाल नहीं हुई। इसके चलते शाम होने पर घरों में अंधेरा पसर गया। लोगों को घर में उजाला करने के लिए दीये जलाने पड़े। उन्होंने बिजली बोर्ड से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि स्विच यार्ड में खराबी आने के कारण बिजली सप्लाई बंद हुई है। आपूर्ति बहाल करने के लिए बोर्ड कर्मचारी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें