फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी अस्पताल के कर्मी सहित 30 लोग संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
चंबा। सिविल अस्पताल चुवाड़ी के कर्मचारी सहित 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार देर शाम आई सैंपलों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 314 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि रैट में जांच के लिए शनिवार को भेजे गए 466 सैंपलों में से 442 सैंपल निगेटिव, जबकि 25 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं, आरटीपीसीआर लैब में शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गए 102 सैंपलों में से 95 सैंपल निगेटिव, पांच सैंपल पॉजिटिव जबकि, दो सैंपल रिजेक्ट हुए।
संक्रमित पाए जाने वाले सभी लोग चुराह, करियां, बाथरी, तारागढ़, भटियात, खरोटी, पांगी, रूपणी, नडली, गरोला, सुपरका, भरमौर, सलूणी, सुरंगानी, मंजीर, सुराड़ा, कसाकड़ा, सेईकोठी के रहने वाले हैं। कहा कि शनिवार को 45 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लोग कोविड नियमों का पालन कर इस वैश्विक महामारी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें