फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा से खज्जियार तक 27 किमी सड़क होगी चकाचक

विज्ञापन
खज्जियार। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा से खज्जियार तक 27 किलोमीटर सड़क को आठ मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस कार्य पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 15 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। चौड़ा करने के साथ सड़क को पक्का भी किया जा रहा है। चंबा-खज्जियार मार्ग को आठ मीटर चौड़ा करने के साथ संभावित स्थानों पर पैरापिट भी लगाए जाएंगे। जिससे सड़क पर दुुर्घटना का खतरा न रहे। क्रैश बैरियर की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है। सड़क के चौड़ा होने के साथ ब्लैक स्पॉट भी खत्म हुए हैं। जिससे आने वाले समय में उपरोक्त मार्ग पर वाहन दुुर्घटना का खतरा कम होगा। पौने घंटे की दूरी अब बीस मिनट में तय की जा सकेगी।
विज्ञापन

चंबा से खज्जियार तक तंग सड़क पर पर्यटकों को सामने से आने वाले वाहन को पास देना मुश्किल हो जाता था। कई बार मार्ग पर वाहन दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं व वाहन चालकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लोनिवि ने सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा। सरकार ने विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सड़क को चौड़ा करने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। विभाग ने भी सड़क को आठ मीटर चौड़ा करने का साथ पक्का करने का काम शुरू कर दिया है। अब चंबा-खज्जियार मार्ग पर पर्यटक आरामदायक सफर कर सकेंगे।
स्थानीय लोगों में राजेश कुमार, मनोज कुमार, हंसराज, कमलेश, सुरेंद्र, भाग चंद, रवि कुमार, देस राज व जितेंद्र ने बताया कि खज्जियार जिला का मुख्य पर्यटक स्थल है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने इसे मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा दिया था। देश-विदेश के पर्यटक काफी संख्या में खज्जियार का रुख करते हैं। पर्यटक वाया लक्कड़मंडी होकर खज्जियार के लिए आवाजाही करते हैं। वाया चंबा होकर खज्जियार जाना पर्यटक पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि चंबा से खज्जियार का मार्ग काफी तंग था। इसी कारण डलहौजी आने वाला पर्यटक वाया लक्कड़मंडी होकर खज्जियार पहुंचता था। इससे चंबा के पर्यटन भी असर पड़ रहा था। ऐसे में उपरोक्त सड़क के चौड़ा होने से पर्यटक वाया चंबा होकर खज्जियार का रुख करेंगे। इससे खज्जियार के साथ चंबा में भी पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन

इन पंचायतों के लोगों को भी मिलेगी सुविधा
पर्यटकों के साथ-साथ सड़क के चौड़ा होने से ग्राम पंचायत मंगला, रठियार, बख्तपुर, खज्जियार व औड़ा के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इन पंचायतों के लोग इसी मार्ग पर रोजाना वाहनों से आवाजाही करते हैं। पंचायतों के लोग सड़क को चौड़ा करन की लंबे समय से मांग कर रहे थे। ऐसे में सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू से लोगों में खुशी की लहर है।
सड़क कटिंग का कार्य नब्बे प्रतिशत पूरा : लोनिवि
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क कटिंग का कार्य नब्बे प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। अब सड़क को पक्का व चिह्नित स्थानों पर डंगे लगाने का कार्य शुरू होगा। इसी साल लोगों को उपरोक्त मार्ग पर सुगम सफर का लाभ प्राप्त होगा।
होटल कारोबार को फायदा होगा : नीरज
खज्जियार होटल एसोसिएशन के प्रधान नीरज सिंह ने बताया कि चंबा-खज्जियार मार्ग चौड़ा होने से होटल कारोबार को फायदा होगा। सर्दियों में जो पर्यटक लक्कड़मंडी मार्ग बंद होने से खज्जियार नहीं पहुंच पाते थे। ऐसे पर्यटक भी अब खज्जियार का रुख करेंगे।
वाहनों को पास देने में भी कोई परेशानी नहीं : नरेंद्र
नरेंद्र चौहान ने बताया कि चंबा-खज्जियार मार्ग काफी संकीर्ण था। जिस कारण वाहन चालकों को इस मार्ग पर गाड़ी चलाने में डल लगता था। ऐसे में अब मार्ग चौड़ा होने से चालक आसानी से अपनी गाड़ियां चला पाएंगे। वाहनों को पास देने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।
खज्जियार में कारोबार पर्यटन पर निर्भर : वीर
वीर सिंह ने बताया कि खज्जियार का कारोबार सौ प्रतिशत पर्यटन पर निर्भर है। ऐसे में अच्छी सड़क होने से पर्यटक आसानी से खज्जियार पहुंच पाएंगे। जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन का कारोबार भी बढ़ेगा।
सड़क चौड़ाई का कार्य अंतिम चरण पर : विक्रम
विक्रम नरूला ने बताया कि चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने के लिए काफी समय से मांग हो रही थी। सड़क चौड़ाई का कार्य अंतिम चरण पर है। खज्जियार में आगामी पर्यटन सीजन में सड़क पूरी तरह से चौड़ी हो जाएगी। जिससे पर्यटकों को वाया चंबा आने में काफी सहूलियत मिलेगी।
कम समय में 27 किमी की दूरी तय होगी : अमित
अमित शिंगारी ने बताया कि चंबा-खज्जियार मार्ग चौड़ा होने से पर्यटक व स्थानीय लोग कम समय में 27 किमी की दूरी तय कर पाएंगे। पर्यटक मैदानी इलाकों में गाड़ी चलाने के आदी होते हैं, ऐसे में उन्हें उपरोक्त मार्ग पर गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होती थी लेकिन सड़क के चौड़ा होने के बाद उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें