फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ी पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पानी के लिए मचा हाहाकार

विज्ञापन
WATER-CRISIS - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी के दर्जन गांवों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में पिछले दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित पड़ी है। इस वजह से लोगों को घर के कामकाज निपटाना मुश्किल हो गया है। कीड़ी पंचायत के दंगेई, मंगलासनी, मंगरोल, सरोल और कंडेरू के ग्रामीणों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। आलम, यह है कि पेयजल की आपूर्ति न होने की सूरत में ग्रामीणों को आधा किलोमीटर जल स्रोत से पानी ढोकर कर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो वह कई बार विभागीय कर्मचारियों से पेयजल की आपूर्ति को सुचारू करवाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक पेयजल की आपूर्ति को सुचारू तक नहीं किया जा सका है।

गौरतलब हो कि एक तरफ तो आईपीएच विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति को सुचारू रखने बारे बड़े-बड़े दावे करता हैं। दूसरी और कीड़ी पंचायत के आधा दर्जन गांवों में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि वह समयानुसार पानी के बिलों की अदायगी कर देते हैं। बावजूद इसके दो सप्ताह बाद भी गांवों में पानी की आपूर्ति को सुचारू न करवा पाना विभागीय दावों की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से प्राथमिकता के आधार पर पेयजल की आपूर्ति को सुचारू करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ग्रामीण कर्म चंद, घिमो राम,बेबू, ब्यासो, बलिराज, देसो, अजय कुमार, किरपा राम, निधिया राम, प्रकाश चंद, अंबिया राम, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार, नारायण सिंह और दलीप कुमार का कहना है कि गांवों में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें