चंबा। राजकीय उच्च पाठशाला पक्काटाला में मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल कार्यक्रम मनाया गया। इसमें स्कूली के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने प्रण लिया कि वे अपने आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों को जागरूक किया। स्कूल की मुध्य अध्यापिका किरण शर्मा ने कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर भाषण, चित्रकला, नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सोफिया, नारा लेखन में सानिया और चित्रकला में सोफिया ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।