फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा अस्पताल में गर्भवती का गलत बता दिया ब्लड ग्रुप

विज्ञापन
blood donation
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा।
प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में गलत खून का प्रबंध कर दिया। ऐन वक्त पर परिजनों ने दोबारा टेस्ट करवाया तो सही ग्रुप का पता चला। अस्पताल की लापरवाही से किसी की जान पर बन सकती थी। हालांकि प्रसव के दौरान रक्त की जरूरत नहीं पड़ी और जच्च्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
ग्राम पंचायत मसरूंड के गांव कठवाड़ी की गर्भवती महिला ने करीब चार माह पहले अस्पताल की लैब में रक्त की जांच करवाई। इस रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव बताया गया था। मंगलवार को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट दिखाई गई, तो एबी पॉजिटिव रक्त का प्रबंध करने को कहा गया। परिजन काफी देर तक रक्त का प्रबंध करते रहे। उसके बाद पति ने रक्त देने की बात कही तो उसके बदले ब्लड बैंक ने एबी पॉजिटिव देने में हामी भरी। इसी बीच परिजनों ने एक बार फिर महिला के रक्त की जांच करने के लिए कहा। उसके बाद रक्त की जांच की तो महिला का ब्लड ए पॉजिटिव आया। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। कहा कि अगर महिला को गलत रक्त चढ़ जाता तो जान पर बन सकती थी। अस्पताल की लापरवाही से हर कोई हैरान है।
विज्ञापन


छानबीन की जाएगी : विनोद शर्मा
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले के बारे में जानकारी मिली है। कहा कि अगर ऐसा है तो यह बहुत बड़ी चूक है। इस मामले को लेकर गहनता से छानबीन की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

..
कॉलेज प्रबंधन को दिए निर्देश
उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए कॉलेज प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बारे में अस्पताल प्रबंधन से जानकारी हासिल की जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि यह चूक कैसे हुुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें