फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर सीजन में वन विभाग को 2.92 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग को चंबा जिले में फायर सीजन में अब तक 2.92 करोड़ का नुकसान हुआ है। 5,258 हेक्टेयर जंगल में अब तक आग तबाही मचा चुकी है। इसमें पेड़-पौधों सहित अन्य वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। पिछले दो माह में आग की 520 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभाग एफआईआर भी दर्ज करवा चुका है लेकिन अभी तक इन अज्ञात लोगों का पता नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि शरारती तत्व रात के अंधेरे में जंगल में आग लगा देते हैं। इससे छोटी से चिंगारी कुछ ही क्षणों में विकराल रूप धारण कर लेती है।
विज्ञापन

वन विभाग जंगल की आग को बुुझाने के लिए दमकल विभाग की सहायता ले रहा है वहीं आग लगाने वालों पर नजर रखने के लिए पंचायत स्तर पर फायर वाचर रखे गए हैं लेकिन शातिर सबकी नजरों से छुपकर जंगल में आग लगा रहे हैं। इस आग में कई रेंगने वाले जीव-जंतु और पक्षियों के घोंसले भी राख हो गए हैं। अब विभाग आगामी दिनों में जंगलों में पौधरोपण करने की योजना बना रहा है। यह जानकारी चंबा के मुख्य वन अरण्यपाल एचके सरवटा ने दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जंगल में आग लगाने वालों की सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें