भरमौर (चंबा)। जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा के दिशानिर्देश के अनुसार भरमौर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के खर्चों पर निगरानी के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में सहायक व्यय पर्यवेक्षक, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अकाउंटिंग टीम, फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटिक सर्विलांस की टीमें बनाई गई हैं। इन सभी टीमों के साथ शनिवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी और एडीएम पृथी पाल सिंह ने बैठक की। छह टीमों के प्रभारी और सदस्यों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचन नियमावली के गाइडलाइन के अनुसार प्रशिक्षण और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी पृथी पाल सिंह ने बताया कि आयोग ने उम्मीदवारों के लिए व्यय सीमा निर्धारित की है। इसके सही आकलन के लिए सभी उम्मीदवारों के खर्च का सही प्रमाणीकरण कर टीमें ब्यौरा प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने सभी टीमों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करने के भी आदेश दिए। इन टीमों में प्रमुख रूप से सहायक व्यय पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार सहायक प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक भरमौर को जिम्मा सौंपा गया है।
इसी तरह से वीडियो सर्विलांस टीम के प्रभारी आरपी सिंह अधीक्षक होंगे। साथ में एक वीडियो ग्राफर भी तैनात रहेगा। वीडियो व्यूइंग टीम में कुलदीप ठाकुर प्रिंसिपल खणी और रविंद्र कुमार वरिष्ठ सहायक राजकुमार क्लर्क तैनात रहेंगे। इसी तरह अकाउंटिंग टीम में ओम प्रकाश वरिष्ठ सहायक और रविंद्र कुमार कनिष्ठ सहायक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
तीन फ्लाइंग स्क्वायड भी गठित की गई है, जिसमें प्रथम टीम के प्रभारी केशव राम तहसीलदार भरमौर दूसरी टीम के प्रभारी सतीश कपूर सहायक निदेशक भेड़ विकास भरमौर और तीसरी टीम के प्रभारी मनीष कुमार बीडीओ मैहला होंगे। इन सभी अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी और फोटोग्राफर भी तैनात रहेगा। स्टेटिक सर्विलांस टीम के प्रभारी डॉ. प्रमोद शाह एसएमएस उद्यान और राजीव मिन्हास एसएमएस कृषि रहेंगे।