फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एमबीबीएस प्रशिक्षुओं सहित 19 लोग संक्रमित

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के तीन प्रशिक्षुओं सहित जिले में 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सात और छह वर्ष के दो बच्चे भी शामिल हैं, जो अपने माता-पिता के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीज 374 हो गए हैं। मौसम साफ होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना जांच की दर बढ़ाएंगी। इसके लिए सरकार और प्रशासन ने विभाग को आदेश जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए सबसे पहले लोगों को वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य है। इसके साथ ही कोविड नियमों की पालना करने से भयंकर बीमारी से बचा जा सकता है।
घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क का प्रयोग करें। कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है, इसलिए लोगों को कोविड-19 नियमों की पालना करने में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सोमवार को सामने आए 19 मामले चंबा शहर, पांगी, ककीरा, देवी कोठी और होली क्षेत्र से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें