फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की 15 पंचायतों में चार दिन से अंधेरा

विज्ञापन
शहर में बिजली की सप्लाई को सुचारू करता विभाग का कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली की 15 पंचायतों में चार दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों बर्फबारी की वजह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई हैै, जिसे अभी तक बहाल नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कि क्षेत्र में चार फीट तक हिमपात हुआ है। इससे पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद गरोला, खड़ामुख, सियुंर, उलांसा, चन्हौता, सांह, क्वारंसी, न्याग्रां, होली, कुलेठ, दियोल, बजोल, ग्रौंडा, कुठेड़ और लामू गांवों की हजारों की आबादी अंधेरे में है। राकेश कुुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, शक्ति प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह, रोशन लाल आदि का कहना है कि क्षेत्र में जब से बर्फबारी हुई है, तब से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रचंड ठंड में दिन-रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि बर्फबारी और बारिश से लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। फील्ड में टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

खड़ामुख-होली मार्ग भी पड़ा ठप
बर्फबारी के चलते खड़ामुख-होली मार्ग भी ठप है। इसके चलते क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लग गई है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम तक मार्ग बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें