फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक सप्ताह से 19 पंचायतों में पसरा अंधेरा, गाड़ियों में डीजल तक नहीं

Thu, 26 Mar 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना बिजली के फिलिंग पंप भी नहीं कर रहे काम, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतें एक सप्ताह बाद भी रोशन नहीं हो पाई हैं। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हैं कि बिजली गुल होने से एचआरटीसी बसों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है।
विज्ञापन

गाड़ियों में फ्यूल डालने के लिए फिलिंग पंप भी बिना बिजली के काम नहीं कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले उपमंडल को रोशन करने वाले पावर स्टेशन के समीप भूस्खलन हुआ है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित है। हालांकि, इसे दुरूस्त करने के लिए प्रबंधन प्रयासरत है लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों में राकेश कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी राज, राकेश कुमार और शक्ति प्रसाद ने कहा कि बिजली आपूर्ति न होने के कारण मोबाइल भी चार्ज नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी बसों में ईंधन न होने के चलते बस सेवा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन से मांग की है कि जल्द बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें