फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्जन गांव के नाले में मिला बीमार तेंदुआ

विज्ञापन
leopard - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। जडेरा पंचायत के गर्जन गांव के नाले में शुक्रवार को बीमार हालत में एक तेंदुआ मिला है। यह चलने में भी असमर्थ हे। वन्य प्राणी विभाग ने तेंदुए को पकड़ कर पशु चिकित्सालय चंबा पहुंचाया।

यहां पर तेंदुए को उपचार के बाद गोपालपुर चिड़िया घर भेज दिया गया है। तेेंदुए की बीमारी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गर्जन गांव के रास्ते शुक्रवार सुबह गुज्जर समुदाय के लोग जा रहे थे। उन्होंने नाले में तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनी। ढांक में चढ़कर देखा तो एक तेंदुआ नाले में बीमार अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन


इसकी सूचना लोगों ने वन्य प्राणी विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई। बीमार तेंदुए को पिंजरे में बंद करके पशु चिकित्सालय चंबा लाया गया। यहां पर उसका मेडिकल करवाया। डॉक्टरों ने तेंदुए के खून के नमूने भी लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें