खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल जोत-खज्जियार सड़क जल्द ही चकाचक होगी। लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा इस मार्ग पर तारकोल बिछाने जा रहा है। मार्ग पक्का होने से पर्यटन सीजन में यहां आने वाले सैलानियों को राहत मिलेगी तो वहीं स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलेगा। सड़क की टारिंग करने के अलावा लोक निर्माण विभाग ने खस्ताहाल हो चुके पैरापिटों की मरम्मत का कार्य करने का भी फैसला लिया है।
गौरतलब है कि पर्यटन सीजन के दौरान हिमाचल के अन्य जिलों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और विदेशों से भी पर्यटक खज्जियार की सुंदर वादियों को निहारने के लिए पहुंचते हैं। मगर सड़कों की खस्ताहालत के चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर पर्यटक वाया जोत मार्ग से आवाजाही कर खज्जियार पहुंचते है।
सड़क की हालत खस्ताहालत होने की वजह से से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर लोक निर्माण विभाग सड़क में तारकोल बिछाने का कार्य जल्द शुरू होने से सैलानियों को सुविधा मिलेगी। विभाग ने इस कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता चंद्र मोहन ने बताया कि जोत-खज्जियार मार्ग पर तारकोल बिछाई जाएगी। यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत खस्ताहाल पैरापिटों की भी मरम्मत करवाई जाएगी। इससे पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।