फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रोजगार मेले में चंबा के 177 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 27 May 2023 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मॉडल कॅरिअर सेंटर बालू (चंबा) में 27 मई को आयोजित रोजगार मेले में जिले के 177 युवाओं को रोजगार मिला। रोजगार मेले में 19 कंपनियां शामिल हुईं। इस दौरान जिलेभर के कोने-कोने से प्रशिक्षित बेरोजगार रोजगार की तलाश में यहां पहुंचे। रोजगार मेले में 552 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें 177 युवाओं को रोजगार मिला। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों की ओर से चयनित किए गए युवाओं को विधायक ने नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। इससे पहले विधायक नीरज नैयर का जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने स्वागत किया और उन्हें शॉल एवं टोपी भेंटकर सम्मानित किया। विधायक नीरज नैयर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। कहा कि कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अब मांग और सप्लाई में तेजी आई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के माध्यम से प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। जिले से युवा वर्ग प्रदेश सहित देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। यह देखा गया है कि ऐसे युवाओं को प्रथम एक वर्ष कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। अनुभव बढ़ने और कौशल के विकास होने से लाभ भी मिलता है। कहा कि आगे बढ़ने में डगर जरूर मुश्किल होती है, हिम्मत के साथ आगे बढ़ने वाला व्यक्ति ही सफलता के झंडे गाड़ता है। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष चंद कटोच, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा विपिन शर्मा, नायब तहसीलदार मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें