फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति पांगी की बैठक रही हंगामेदार,

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी पंचायत समिति की बैठक में हंगामा
विज्ञापन

अधिकारियों की अनुपस्थिति और आटे की कमी पर सदस्यों ने जताई नाराजगी
नदारद अधिकारियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजेंगे : योगराज
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पांगी पंचायत समिति की शुक्रवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। बैठक से लोनिवि, आईपीएच, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी नदारद रहे। इस पर पंचायत समिति सदस्यों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि अक्सर विभागीय अधिकारी पंचायत समिति की बैठकों से नदारद ही रहते हैं। पंचायत समिति सदस्य वीर सिंह राणा ने कुछेक विभागों के अध्यक्षों के बैठक में न आने का मुद्दा उठाया। इस पर अध्यक्ष योगराज ने साफ किया कि जो अधिकारी बैठक में नहीं आए हैं उसके खिलाफ प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेज कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
कबायली क्षेत्र पांगी में आटे की कमी का मुददा भी बैठक में छाया रहा। बैठक में निर्णय लिया गया है आटे की कमी के बारे में पांगी प्रशासन की ओर शीघ्र अति शीघ्र प्रदेश सरकार को अवगत करवाया जाएगा। पंचायत समिति की बैठक में महात्मा गांधी रोजगार योजना के आगामी वर्ष के कार्यों के शेल्फ को स्वीकृति दी गई, ताकि वर्ष 2019-2020 में सर्दी के बाद मौसम खुलते ही कार्य करवाए जा सके। बैठक में कृषि विभाग के बीज अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। हिम ऊर्जा में सोलर लैंप, सोलर लाइट, सोलर प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि मरम्मत के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रपोजल सरकार को भेजा है। जिसकी स्वीकृति मिलने पर इस पर कार्य किया जाएगा। जिससे 2019 के बाद बिजली के कट की समस्या खत्म हो जाएगी। एचआरटीसी की ओर से बंद की गई बस सेवा का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। जिस पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि पांगी में 26 बसों की एवज में मात्र 15 बसें ही उपलब्ध हैं। पंचायत समिति के सदस्य धरवास ने सुझाव दिया कि विभाग का अधिकारी छुट्टी पर है तो उसकी जानकारी नोटिस बोर्ड पर दर्शाई जाए। माल रोड किलाड़ पर निजी वाहनों की ओवर स्पीड पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा सुबह नौ-दस बजे और सायं चार से पांच बजे तक बस स्टैंड से बाजार तक गाड़ी न चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पांगी में बाहर से आने वाली टैक्सियों को दिन के समय ही भेजे जाने और रात के समय न भेजे जाने की भी मांग उठाई गई। रात में टैक्सियां चलने से दुर्घटनाओं का ही अंदेशा बना रहता है। अध्यक्ष ने बताया लोक निर्माण विभाग में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया है। बैठक में नागरिक अस्पताल पांगी में सीबी नेट मशीन पांगी में लगाने का सुझाव दिया गया। जिससे टीबी के टेस्ट हो सकें। पांगी में भी जिला लाहौल स्पीति के तरह आर्मी के भर्ती केंद्र का प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार को भेजने बारे मांग उठाई गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष विमला देवी, खंड विकास अधिकारी स्पर्श शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी योग राज धनियानी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड संतोष शर्मा, सहायक निदेशक पशुपालन डॉक्टर सुरेंद्र, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी राज कुमार शर्मा, अजय शर्मा, थाना प्रभारी सुरेंद्र, हिम ऊर्जा के पीओ अजय भारद्वाज, समेत कई कर्मचारियों ने भाग लिया। पंचायत समिति सदस्य वीर सिंह, नरोत्तम शर्मा, संती, कमला, गुड्डी, किशनी चौहान, अनीता, गुड्डी, देवकी राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें