फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों से नदारद रहने पर तीन अध्यापक को शो कॉज नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों से नदारद रहने पर तीन अध्यापक को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम भरमौर ने किया दो स्कूलों का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मांधा और तुंदाह स्कूल से नदारद थे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांधा में सोमवार को दो अध्यापक और प्राथमिक पाठशाला तुदांह में स्कूल से एक अध्यापक नदारद पाया गया। स्कूलों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे एडीएम भरमौर पृथी पाल ने स्कूल से नदारद रहने वाले अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही इस बारे स्थिति आगामी 15 दिनों में स्पष्ट करने के बारे में सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब हो कि कबायली क्षेत्र भरमौर के स्कूलों से अध्यापकों के नदारद रहने के संदर्भ में भरमौर प्रशासन के पास कई शिकायतें पहुंची हैं। इन शिकायतों के आधार पर एडीएम भरमौर ने अपने स्तर पर कुगति, हड़सर, सडली, गरिमा, खणी और होली के स्कूलों में दबिश भी दी गई। इस दौरान स्कूलों से नदारद रहने वाले अध्यापकों को नोटिस जारी किए गए। बावजूद इसके स्कूलों से नदारद रहने वाले अध्यापकों में प्रशासनिक कार्रवाई का कोई भी असर पड़ता नहीं दिख रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सोमवार को रावमापा मांधा में औचक निरीक्षण पर पहुंचे एडीएम भरमौर को देखने को मिला। विद्यालय से दो अध्यापक नदारद पाए गए। इसके अलावा प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक लंबे समय से स्कूल तक नहीं पहुंच रहा है। अध्यापकों के स्कूलों से नदारद रहने पर एडीएम भरमौर ने तो विभागीय कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। बावजूद इसके अब इन अध्यापकों पर इसका असर पड़ेगा और नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन

इनसेट
एडीएम भरमौर पृथी पाल ने बताया कि सोमवार को दो विद्यालयों के औचक निरीक्षण किए गए। पहले विद्यालय में दो अध्यापक और दूसरे विद्यालय में एक अध्यापक ड्यूटी से नदारद पाया गया है। बहरहाल, तीनों अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें