फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए 1600 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के 42 परीक्षा केंद्रों में रविवार को स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही समय रहते सभी स्कूलों को परीक्षा सामग्री भी वितरित कर दी गई है। शिक्षा खंड स्तर पर बच्चों की संख्या के हिसाब से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनीखेत, बाथरी, डलहौजी, मेल, भरमौर, गर्ल्स स्कूल चंबा, साहो, उदयपुर, चुवाड़ी, होबार, ककीरा, गरोला, रूहणूकोठी, बतोट, छतराड़ी, गैहरा, लिल्ह, कल्हेल, कोहाल, थल्ली, चंडी, कियाणी, सिढकुंड, बकाणी, मैहला, सुनारा, करियां, कीड़ी, कोलका, हिमगिरी, किहार, मंजीर, सलूणी, हटली, सिहुंता, टुंडी, बग्गी, भलेई, तेलका, बैरागढ़, सेईकोठी, तीसा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति कक्षा छठी के लिए चार हजार रुपये, 7वीं के लिए पांच हजार और कक्षा आठवीं के लिए छह हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 1600 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के बाद स्कूल आंसर सीट ब्लॉक कार्यालय में जमा करवाई जाएंगी। उसके बाद ये आंसर सीट एससीईआरटी को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें