फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तीन दर्जन सड़कें बंद, चार ट्रांसफार्मर ठप

विज्ञापन
सतियास गांव में चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
तीसा/चंबा। भारी बारिश और बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियां एक बार फिर बढ़ा दी हैं। शनिवार को जहां जिले की 36 सड़कों पर यातायात ठप रहा, वहीं कबायली क्षेत्र पांगी में चार ट्रांसफार्मर बंद रहने से दो दर्जन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। जिले में भारी बारिश और बर्फबारी के चार दिन बाद भी लोगों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई है। वहीं, शुक्रवार सुबह पर्यटन नगरी डलहौजी में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। बस स्टैंड डलहौजी, लक्कड़मंडी, आहला, जोत, खज्जियार, पौलहाणी माता और जोत में छह इंच तक ताजा बर्फबारी हुई। उपमंडल डलहौजी के किहार, लंगेरा सहित भरमौर की मणिमहेश, कुगति, न्याग्रां और पांगी की चोटियों पर छह इंच तक बर्फबारी हुई। डलहौजी और खज्जियार में बर्फबरी से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। मौसम के हालतों को देखते हुए उपायुक्त डीसी राणा ने जिले के 795 शीतकालीन स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया जबकि, ग्रीष्मकालीन स्कूल शनिवार को खुले रहे। उधर, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से बंद सड़कों को जल्द बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मकान पर गिरीं चट्टानें, भाग कर बचाई जान
चट्टान गिरने से नष्ट हो गया घर का सामान
चुराह घाटी की ग्राम पंचायत सतियास के गांव सतियास निवासी जितेंद्र कुमार के दो मंजिला स्लेटपोश मकान पर शुक्रवार देरशाम चट्टानें गिर गईं। एक चट्टान मकान की दीवार तोड़कर कमरे में जा गिरी, जिससे सामान भी नष्ट हो गया। इसके अलावा आंगन में भी चट्टानें गिरीं। बकौल जितेंद्र कुमार जिस समय पहाड़ी से चट्टानें गिरीं, उस समय वह, उनकी मां शांति देवी और पत्नी धर्मी देवी घर के साथ स्थित रसोईघर में आग सेंक रहे थे। जबकि, बच्चे आदित्य शर्मा, आभाष शर्मा और संजय कुमार ट्यूशन पढ़ने के लिए गांव गए थे अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। प्रभावितों ने शुक्रवार की रात पड़ोसियों के घरों में गुजारी। साथ ही घटना के बारे में पंचायत प्रतिनिधि को सूचित किया। उसके बाद प्रधान और संबंधित क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया।
प्रभावित बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। चट्टान तले दबने से मकान और घर का सारा सामान नष्ट हो चुका है। उन्होंने प्रशासन से हरसंभव सहायता करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार लतीफ मोहम्मद ने कहा कि सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्रीय पटवारी ने प्रभावित के मकान का निरीक्षण कर लिया है। कहा कि जल्द रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें