फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी और सूरी के लोग जान जोखिम में डाल पार कर रहे नरोही नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जान जोखिम में डाल नरोही नाला पार कर रहे लोग
विज्ञापन

नाले में बाढ़ आने से क्षतिग्रस्त हुर्ठ है पुली, सलूणी और सूरी के लोग परेशान
स्कूली बच्चों को हो रही सबसे ज्यादा दिक्कत, बारिश में बढ़ जाता है जलस्तर
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। बाढ़ से पुली क्षतिग्रस्त होने के कारण सलूणी और सूरी पंचायत के लोगों को जान जोखिम में डालकर नरोही नाले के आर पार आवाजाही करनी पड़ रही है। क्योंकि नाले के ऊपर बनी पुली एक माह पहले भारी बारिश की वजह से ढह गई थी। तब से लेकर अभी तक नाले पर नई पुली का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को नाले के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों को हो रही है। दो पंचायतों के तीन दर्जन गांवों के स्कूली छात्र नरोही और मुंढाह स्कूल में पढ़ने के लिए इसी नाले में से होकर जाते हैं। जो कि कभी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसे लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम सलूणी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों में दिनेश कुमार, मान सिंह, मदन कुमार, रेखा ठाकुर, पवन ठाकुर, मदन ठाकुर, शक्ति सिंह, तुला राम, अजय कुमार और चमारू राम ने बताया कि तीन दर्जन गांव के लोग उपरोक्त नाले को पार करते हैं। 15 वर्ष पहले उपरोक्त नाले पर पुली का निर्माण हुआ था, लेकिन एक माह पहले नाले में आई बाढ़ में पुली ढ़ह गई है। अब लोग नाले के बीच होकर आवाजाही कर रहे हैं। अभी तक नाले में पानी का जलस्तर कम है, लेकिन बारिश में नाले का जलस्तर बढ़ जाता है। जो कि लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त नाले पर जल्द ही पुली का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन


जल्द रिपोर्ट तैयार की जाएगी : विजय धीमान
एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द ही पटवारी को भेजकर एक रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें