फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में हाईवे समेत 140 सड़कें बंद, 1,200 गांव अंधेरे में

Wed, 27 Aug 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिले में बुधवार को भारी बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 140 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है और ग्रामीण इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

बारिश और भूस्खलन के कारण 265 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं, जिससे लगभग 1200 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। बिजली न होने से न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ है, बल्कि स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाएं भी ठप पड़ी हैं।
इतना ही नहीं, 125 पेयजल योजनाएं भी ठप हो गई हैं, जिससे हजारों लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी लेने को मजबूर हैं। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई राहत नहीं पहुंची है। कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह से बह गई हैं या मलबे से ढकी हुई हैं, जिससे राहत कार्यों में भी मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने दावा किया है कि बहाल करने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं, लेकिन दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचना आसान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें