फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलोड़ व सूरी में बंदरों का आंतक, किसान हुए परेशान

विज्ञापन
बंदर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

किहार (चंबा)।
किहार सेक्टर की ग्राम पंचायत किलोड़ और सूरी में किसान बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदर फसलों को उजाड़कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि हाल ही में उन्होंने मक्की की बिजाई की है। एक तरफ जहां बंदर बीज खेतों से निकालकर खा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उगे मक्की के पौधों को चट कर रहे हैं। वे कई बार वन विभाग से मांग कर चुके हं लेकिन अभी तक बंदरों को पकड़ने के लिए प्रयास नहीं किए गए हैं। इस बात को लेकर किसानों में काफी रोष है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन पंचायतों में अधिकतर किसान मक्की उगाकर आर्थिकी अर्जित करते हैं। बंदरों के आतंक के चलते अब किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों मोहम्मद, सोभिया राम, मलकीत सिंह, याकूब, रफी मोहम्मद, महिंद्र सिंह, मंजूर मोहम्मद, जुमेदीन, बशीर मुहम्मद, गुलाम रसूल, हंस राज, मान सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा बंदरों की समस्या से निजात दिलवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इसके चलते किसानों की मेहनत पर हर बार पानी फिर रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बंदरों की समस्या से निजात दिलवाने के लिए उचित योजना बनाई जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें