फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुविधा से जुड़े हड़ला पंचायत के 12 गांव

विज्ञापन
12 villages of Hadla Panchayat connected with road facility
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत हड़ला के दर्जन भर गांवों के बाशिंदों को सड़क सुविधा नसीब हो गई है। मंगलवार को एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता की अगुवाई में संयुक्त विभागीय टीम ने मार्ग को बस के लिए पास किया। गांव में पहली मर्तबा पहुंची बस को देखकर ग्रामीण काफी खुश दिखे।
विज्ञापन

गौर रहे कि ग्राम पंचायत हड़ला के गांव डुगाहर, चिन्हा प्रथम, द्वितीय, फगोटू, सपड़ाई, ढुगाहर, गुलेई और मुगलाह गांव आज तक सड़क सुविधा से वंचित थे। सड़क के अभाव में लोग मीलों पैदल सफर तय करने के लिए विवश थे। अब सड़क बनने के बाद विधिवत रूप से सफल बस ट्रायल भी हो गया है। पंचायत के गांवों में सड़क पहुंचने से अब लोगों को आपातकालीन समय में भी काफी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जिला मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार जताया है। इस मौके पर लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक महाजन, ब्रंगाल के सहायक अभियंता राकेश कुमार, हड़ला पंचायत प्रधान पूजा जरयाल, उपप्रधान राकेश कुमार, पूर्व उपप्रधान रोशन जरयाल, पूर्व बीडीसी दर्शना देवी, करैल सिंह, श्याम सिंह, किशन चंद, चंद राम, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें