फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिविर में 112 लोगों की जांच, 29 मिले सफेद मोतियाबिंद से पीड़ित

Fri, 31 Oct 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पंचायत सिल्लाघ्राट में नेत्र जांच शिविर के दौरान चेकअप करवाते लोग।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। घघरोता में वरिष्ठ जनों की आंखों में सफेद मोतियाबिंद की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में आठ पंचायतों के 112 लोगों ने भाग लिया। इनमें से सफेद मोतिया से 29 लोग पीड़ित मिले। इनकी सूचना बना कर विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास और कार्रवाई के लिए सोसायटी (एसआरडीए) थलटूखोड जिला मंडी की ओर से वरिष्ठ जनों के लिए यह निशुल्क नेत्र जांच शिविर हुआ। संस्था प्रमुख अमर सिंह कौंडल ने बताया कि शिविर में नेत्र जांच अधिकारी शिवम कुमार ने लोगों के नेत्र जांच की। इसकी सूची संबंधित विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए भेजी गई है। इस अवसर पर सोबर दत्त, आरती ठाकुर, चंबा के समाज सेवक चमन सिंह ठाकुर, सिल्लाघ्राट रीना देवी, घघरोता प्रधान याशमीन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. बिपिन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें