फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में मुख्यमंत्री ने कॉलेज भवन का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पांगी घाटी के दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घाटी के लोगों को करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार करोड़ साठ लाख की लागत से बने महाविद्यालय किलाड़ के भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद अब पांगी कॉलेज की कक्षाएं नए भवन में चालू होंगी। इससे छात्रों को पुराने भवन में पेश आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी। दो दिनों के भीतर नए भवन में सभी कक्षाएं शिफ्ट हो जाएंगी। छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं नए भवन में ही होंगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान कॉलेज के छात्रों ने एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। इसमें छात्रों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पांगी कॉलेज में विज्ञान संकाय के प्राध्यापक नियुक्त किए जाएं। ताकि छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर न पड़े। इसके अलावा उन्होंने पांगी घाटी में इंटरनेट की चरमराई सुविधाओं को भी सुदृढ़ करने की मांग रखी। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा। प्राध्यापकों को कॉलेज में तैनात करने के साथ पांगी में बीएसएनएल की सेवाओं का विस्तारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए पांगीवासियों को विश्वास दिलाया कि घाटी में विकास को लेकर धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया। इसके बाद लोनिवि के विश्राम गृह किलाड़ में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोग काफी संख्या में समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को मौजूदा अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा, सांसद राम स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, भटियात विधायक विक्रम जरयाल, भरमौर विधायक जियालाल समेत प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें