फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अचानक खुले एचआरटीसी बस के टायर, बाल-बाल बची 35 सवारियां

Wed, 13 Nov 2024 05:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, होली (चंबा)।

सार

होली से चंबा की तरफ आ रही एचआरटीसी बस के पिछले टायर निकलकर अलग हो गए। ऐसे में 35 सवारियों की जान बाल-बाल बची। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली से चंबा की तरफ आ रही एचआरटीसी बस की आधे रास्ते टयूब टूट गई। टयूब टूटने से बस के पिछले टायर निकलकर अलग हो गए। ऐसे में 35 सवारियां बाल-बाल बची। चालक ने अपनी सूझबूझ दिखाकर बस को ब्रेक लगा कर रोक दिया। जांघी के पास बड़ा हादसा होने से टला है। ऐसे में बस में बैठी सवारियां घबरा गई।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सड़क के नीचे गहरी खाई थी। ऐसे में बस अगर जरा सी पलटती तो नीचे खाई में गिर जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। हैरानी की बात तो यह है कि बसों की कमी के चलते चंबा डिपो से दूसरी बस नहीं भेजी गई। ऐसे में सवारियां किसी जुगाड़ या फिर पैदल ही अपने गंत्वयों तक पहुंच पाई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें