फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परीक्षा में फेल होने के डर से जमा दो की छात्रा ने की आत्महत्या, तनाव के चलते उठाया खौफनाक कदम

Wed, 20 Nov 2024 07:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूणी तहसील की जमा दो की एक छात्रा ने पंखें से फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। छात्रा के एक हाथ की हड्डी दो माह पहले एक हादसे में फ्रेक्चर हो गई थी, जिस कारण वह परीक्षा नहीं दे पाई थी। जिससे वो तनाव में थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनीखेत क्षेत्र में सलूणी तहसील की जमा दो की एक छात्रा ने पंखें से फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि छात्रा काफी समय से तनाव में थी कि वह परीक्षा में फेल हो जाएगी। उसके एक हाथ की हड्डी दो माह पहले एक हादसे में फ्रेक्चर हो गई थी, जिस कारण वह परीक्षा नहीं दे पाई थी।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि इसी तनाव के चलते उनकी बेटी ने फेल होने के डर से खुदकुशी कर ली। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर खुदकुशी का मामला भारतीय दंड संहिता 194 के तहत दर्ज किया है, इसकी छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें