फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: लंदन से डलहौजी घूमने पहुंची 77 वर्षीय एनआरआई महिला की मौत

Mon, 05 Oct 2026 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)।

सार

पुलिस के अनुसार रमिला परिजनों के साथ गांधी चौक के समीप पंजपुला रोड स्थित निजी होटल में ठहरी थीं। सोमवार सुबह होटल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी डलहौजी में सोमवार को 77 वर्षीय एनआरआई महिला की अचानक मौत हो गई। मृतका की पहचान रमिला चंदाराना निवासी लंदन के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ 4 अक्तूबर को डलहौजी पहुंची थी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रमिला परिजनों के साथ गांधी चौक के समीप पंजपुला रोड स्थित निजी होटल में ठहरी थीं। सोमवार सुबह होटल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।

परिजन उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लंदन निवासी महिला की मौत हुई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें