फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 1039 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वित

Fri, 26 Sep 2025 07:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक हुई। जिसमें मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 13 जनवरी से 30 जून 2025 तक 1087 निर्णय लिए गए। इनमें से 1039 निर्णयों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 13 जनवरी से 30 जून 2025 तक 1087 निर्णय लिए गए। इनमें से 1039 निर्णयों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि शेष बचे 48 निर्णयों को लेकर चर्चा की गई जिनमें वन विभाग, राजस्व, परिवहन, उद्योग, वित्त, पर्यटन, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, कार्मिक, श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन, बागवानी, कृषि, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सामान्य प्रशासन, पंचायती राज, जलशक्ति विभाग और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग से जुड़े निर्णय शामिल हैं।

जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को इन निर्णयों को समयबद्ध कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन में देरी के लिए कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में फिर समीक्षा की जाएगी ताकि प्रदेश की जनता को मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों का शीघ्र लाभ मिले। बैठक में सचिव कृषि, बागवानी सी. पालरासू, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आशीष सिंहमार, सचिव आयुष, प्रशासनिक सुधार, जन शिकायत निवारण ए. शायनामोल, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, विशेष सचिव गृह, उद्योग सुदेश कुमार मोखटा, विशेष सचिव कार्मिक गंधर्व राठौर, वरिष्ठ निजी सचिव तुलसी राम शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें