फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : हिमाचल प्रदेश के आठ लाख किसानों को जारी हुए पीएम किसान विकास योजना में 160 करोड़ रुपये

Fri, 26 Sep 2025 07:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम किसान विकास योजना की 21वीं किस्त जारी की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के आठ लाख किसानों को पीएम किसान विकास योजना में 160 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के बारिश और बाढ़ प्रभावित राज्यों के किसानों के लिए योजना की 21वीं किस्त जारी की।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में भीषण बाढ़, भूस्खलन से व्यापक क्षति का सामना किया है। इससे किसान परिवारों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा है। इस सहायता का उद्देश्य हाल की आपदाओं से उबरने के लिए किसानों को समय पर राहत प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़े रहने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि 2,000 रुपये की किस्त से किसानों को अपनी तत्काल घरेलू जरूरतें पूरी करने, अगले बुवाई सीजन के लिए बीज और उर्वरक खरीदने और खेती फिर से शुरू करने का आत्मविश्वास हासिल करने में मदद मिलेगी। वित्तीय सहायता के अलावा यह किस्त इस बात का आश्वासन भी है कि सरकार हर किसान की परवाह करती है और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में उनके संघर्ष में कोई भी पीछे नहीं छूटेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें