नई कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी को सदस्य बनाया गया है। वित्त सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कमेटी प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र तैयार करेगी। नई अधिसूचना की प्रतियां संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।