फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र के लिए मुकेश की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति का पुनर्गठन

Tue, 17 Nov 2026 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र तैयार करने के लिए सरकार ने एक बार फिर मंत्रिमंडलीय उपसमिति के गठन की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र तैयार करने के लिए सरकार ने एक बार फिर मंत्रिमंडलीय उपसमिति के गठन की अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 नवंबर को नई अधिसूचना जारी कर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का पुनर्गठन किया है। इससे पहले 12 मई 2023 को भी कमेटी के गठन को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। अब सरकार ने उस अधिसूचना को अधिक्रमित कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नई कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी को सदस्य बनाया गया है। वित्त सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कमेटी प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र तैयार करेगी। नई अधिसूचना की प्रतियां संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें