फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में युवाओं को उपलब्ध कराया जाए रोजगार

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार और गोविंद स
विज्ञापन
धराड़सानी में विस्थापित एवं प्रभावित कमेटी ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए करेंगे प्रयास: विवेक


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर विस्थापित एवं प्रभावित कमेटी धराड़सानी की ओर से धराड़सानी में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कमेटी ने उनके समक्ष अपनी मांगें रखीं।
कार्यक्रम में पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों विवेक कुमार का स्वागत किया। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि धराड़सानी में एक सेल्फी प्वाइंट और पिकनिक स्थल विकसित किया जाए। गोबिंद सागर झील में सरकार की ओर से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाए ताकि विस्थापित एवं प्रभावित युवाओं को रोजगार के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन

विवेक कुमार ने कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर प्रयास किए गए हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने को लेकर विभिन्न गतिविधियां शुरू की गई हैं। शीघ्र झील में क्रूज तैरता हुआ नजर आएगा। इससे रोजगार के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। युवाओं, महिलाओं, किसानों, बागवानों, कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने उनसे धराड़सानी में श्मशानघाट की मांग रखी। इस मौके पर कमेटी के प्रधान अरुण सिंह, उपप्रधान कांता देवी, सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव अमित कंवर, कोषाध्यक्ष शंकरदास, मुख्य सलाहकार बलदेव सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें