बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक युवक को 27.60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति चिट्टे के साथ आ रहा है। इसके बाद टीम ने एनएच पर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से एक युवक पैदल निकला। पुलिस को देखकर युवक घबराया। वह वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस को युवक पर संदेह हुआ और उन्होंने उसे तलाशी के लिए रोका। जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि युवक की पहचान दयोला छांब के राकेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।