फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमरी के युवक की उत्तराखंड में हादसे में हुई मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। केमरी क्षेत्र के एक युवक की उत्तराखंड में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। युवक एक निजी बैंक में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम हींगा नंगला का मजरा निवासी देवानंद (27) पुत्र गेंदन लाल कश्यप जिला उधमसिंह नगर के कस्बा गदरपुर में एक निजी बैंक में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम देवानंद अपना कार्य क्षेत्र में निपटाने के बाद गदरपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में काशीपुर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
उसकी मौत की सूचना से पूरे घर में कोहराम मच गया और परिजन भी गदरपुर रवाना हो गए थे। रविवार को गदरपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार को परिजनों ने गांव में उसका शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें