फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारसी में करीब एक घंटे तक लंबे जाम से जूझते रहे यात्री

विज्ञापन
बिलासपुर में खारसी के पास लगा लंबा जाम। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बैरी से खारसी मार्ग पर शनिवार को शाम चार से पांच बजे तक खारसी के पास वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया। इस मार्ग पर जाम की समस्या आए दिन बनी रहती है।
विज्ञापन

सड़क पर सीमेंट फैक्टरी में लगे ट्रकों की पार्किंग होती है। बैरी से शिमला के लिए यह संपर्क मार्ग है जो दाड़ला में एनएच से मिलता है। इस सड़क पर बैरी से दाड़ला तक की करीब पचास पंचायतों के लोग आवाजाही करते हैं। शनिवार शाम को करीब चार बजे इस मार्ग पर वाहनों के पहिए एक घंटे के लिए थम गए। सड़क किनारे पार्क किए ट्रकों के कारण यह जाम लगा।
जाम बहाल करने के लिए पुलिस कर्मियों को एक घंटा लग गया। चालक विनोद, अशोक, अरुण, मोहित, कश्मीर आदि ने कहा कि पार्क किए ट्रकों के कारण आए दिन यह समस्या बनी रहती है। प्रशासन और सीमेंट फैक्टरी को चाहिए कि वे ट्रक पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था करे।
विज्ञापन

डीएसपी राजकुमार ने कहा कि वह पुलिस भर्ती में व्यस्त थे, इसलिए उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। कहा कि अगर ट्रकों की वजह से कोई समस्या आती है तो इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें