फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : आठ परीक्षा केंद्रों में 3,907 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा

विज्ञापन
बिलासपुर में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पुलिस निगरानी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए थे। जिले में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 4,185 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इसमें से 3,907 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। उपस्थिति का प्रतिशत 93.35 रहा। 278 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी सुबह 9:00 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को 10:00 बजे के बाद प्रवेश दिया गया। पाठशाला के मुख्य गेट के बाहर पहले अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इसके बाद एक बार फिर हाथों से चेकिंग की गई। जिन अभ्यर्थियों के पास पर्स, मोबाइल, घड़ी सहित अन्य सामान था उसे परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाया गया। हालांकि अधिकतर अभ्यर्थी सिर्फ पैन, कार्डबोर्ड, प्रवेश पत्र ही साथ लाए थे। बैग को भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की मनाही रही। परिजनों और अन्य लोगों को केंद्र से बाहर ही रखा गया। केंद्रों पर अभ्यर्थी 11:00 बजे तक पहुंचते रहे। जांच के बाद डिग्री कॉलेज बिलासपुर, कन्या पाठशाला रौड़ा सेक्टर, लुहणू इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल और राजकीय आईटीआई में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
इनसेट
425 से अधिक जवान और कर्मचारी रहे तैनात
परीक्षा केंद्रों में शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के 175 कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा केंद्रों के बाहर 250 पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस विभाग के एक अराजपत्रित अधिकारी को इंचार्ज बनाया गया था। वहीं, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इनसेट
कठिन था पेपर
अशोक कुमार ने बताया कि पेपर पिछली बार की तुलना में कठिन था। पेपर पूरा किया है, पिछली बार से अधिक नंबर आने की उम्मीद है।
इनसेट
पेपर के लिए समय था कम
आशीष कुमार ने बताया कि दूसरी बार पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा दी। पिछली बार की अपेक्षा इस बार सवाल कठिन थे। पेपर को पूरा करने के लिए एक घंटे का समय कम था। इस कारण पूरा पेपर हल नहीं हो सका।
इनसेट
परीक्षा रद्द होने से तैयारी के लिए मिला समय
अजय ने बताया कि परीक्षा रद्द होने का फायदा मिला है। तैयारी करने के लिए और समय मिल गया। पेपर काफी अच्छा हुआ है।
इनसेट
इस बार तैयारी थी अच्छी
महेश ने बताया कि इस बार तैयारी बेहद अच्छी थी। तैयारी के हिसाब से प्रश्न पत्र आया है। उम्मीद है कि इस बार परीक्षा को उत्तीर्ण कर लूंगा।
इनसेट
कड़े बंदोबस्त रहे
दीपक ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी पेपर अच्छा हुआ है। इस बार परीक्षा के दौरान कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस विभाग ने सख्त गाइडलाइन जारी की थी।
कोट्स
पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि परीक्षा को पूर्ण रूप से पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परीक्षा को सफलतापूर्ण तरीके से संपन्न करवाने में सभी राजपत्रित अधिकारियों, अभ्यर्थियों, केंद्र अधीक्षकों, कॉलेज व स्कूल प्रवक्ताओं और पुलिस कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें