आईटीआई चौक बिलासपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का पुतला जलाते युवा कांग्रेस क
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। युवा कांग्रेस ने पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का आईटीआई चौक बिलासपुर में पुतला जलाया। इस धरने की अगुवाई युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की।
युकां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और सतपाल सत्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता सतपाल सत्ती ने पिछले दिनों ऊना में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी की। युवाओं पर ऐसी टिप्पणियां सहन नहीं होंगी। इसका युवा कांग्रेस विरोध करती है। सत्ती अभी तक हार के सदमे से बाहर नहीं आए हैं।ा विधानसभा चुनाव में ऊना सदर की जनता उन्हें फिर से आईना दिखाएगी। उन्होंने मांग की कि सतपाल सत्ती सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें वरना आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर सदर युकां अध्यक्ष वीरेंद्र संधू, शहरी युकां अध्यक्ष वसीम मूसा, महासचिव रितिक सोनी, राजेंद्र कुमार, साहिन, कुलदीप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।