फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के अंकुश पहलवान ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
घुमारवी की कसारु पंचायत के क्लोह बबेली में दंगल प्रतियोगिता में विजेता पहलवान को इनाम देते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत कसारू पंचायत के गांव क्लोह बबेली में दंगल करवाया गया। बड़ी माली का खिताब कुरुक्षेत्र के अंकुश पहलवान ने उत्तर प्रदेश के नसीब को हराकर जीता। छोटी माली के लिए अमृतसर के साहिल और बिलासपुर के करण के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इसमें साहिल विजेता बने। अंडर-18 के लिए घुमारवीं के सोनू और लखनपुर के बासु में मुकाबला हुआ। इसमें सोनू विजेता बने। विजेता पहलवानों को नकद राशि, गुर्ज और गागर दी गई। इस मौके पर सुरजीत सिंह ठाकुर, परमार सिंह पटियाल, रामचंद, गुलाबा सिंह, सुंदरराम, सरवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें