चैहड़ दंगल में विजेता पहलवान को पुरस्कार देते हुए।संवाद
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के चैहड़ में दंगल करवाया गया। भारत केसरी का खिताब फगवाड़ा के प्रीतपाल पहलवान ने जीता। पहलवान जस्सा पट्टी भारत कुमार बने। भारत केसरी के विजेता पहलवान को एक लाख और भारत कुमार को 51 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल में देशभर के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया।
महिला पहलवानों ने भी दंगल में दावपेंच दिखाए। दंगल का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इससे पहले शिव मंदिर में पूजा करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाजसेवी अजय हांडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अजय हांडा ने दंगल कमेटी को एक लाख रुपये दिए। भारत केसरी का फाइनल मुकाबला के पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा और विशाल भूंडू के बीच हुआ। प्रीतपाल विजेता बने। जबकि, भारत कुमार का मुकाबला रोहित दिल्ली और जस्सा पट्टी के बीच हुआ। इसमें जस्सा पट्टी ने रोहित को पटकनी देते हुए भारत कुमार का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी एवं गोसेवा सदस्य हिमाचल प्रदेश आशीष शर्मा रहे। चैहड़ केसरी का मुकाबला घुमारवीं के निशांत चंदेल और ऊना के बंटी के बीच हुआ। इसमें निशांत विजेता रहे। विजेता पहलवानों को आशीष शर्मा ने सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष अतिथि खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, त्रिलोक जम्वाल, महंत चमन, पूर्व विधायक राजेश धर्माणी मौजूद रहे।