घुमारवीं उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत करलोटी में विजेता पहलवान और अन्य। संवाद
- फोटो : BILASPUR
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की करलोटी पंचायत में करवाए गए दंगल में रविवार को रोचक मुकाबले देखने को मिले। बड़ी माली हरियाणा के पहलवान सोमवीर ने जीती। विजेता को 31 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया। लुधियाना के पहलवान शिप्पा उपविजेता रहे। शिप्पा को 25 हजार रुपये इनाम दिया गया। अंडर-21 हिमाचली पहलवानों के बीच हुए मुकाबले में बिलासपुर के महेश विजेता बने। उन्हें 9100 रुपये और गुर्ज भेंट किया गया। सीधी बड़ी कुश्ती कांगड़ा के सोनू और कंगनीवाल के बीच हुई। सोनू ने यह मुकाबला अपने नाम किया। इनाम स्वरूप 52 हजार रुपये दिए गए। दूसरी सीधी कुश्ती में दिल्ली के रविंद्र विजेता बने। उन्हें 15 हजार रुपये दिए गए। दंगल में अथर्व युवक मंडल करलोटी ने 21000 रुपये का योगदान दिया। कमेटी के प्रधान ऊधो राम शास्त्री ने कहा कि युवाओं ने हर काम में बहुत सहयोग किया।
लखदाता पीर छिंज कमेटी करलोटी संरक्षक कर्नल हरि सांख्यान, वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश सोहिल, उपप्रधान सुखदेव ढटवालिया, सूबेदार जागीर सिह, प्रदीप, महासचिव सुरेश पटियाल, सचिव राजकुमार कश्यप, कुलतार परमार, कोषाध्यक्ष पुनिंद्र चौधरी, सह कोषाध्यक्ष बलवीर परमार, सलाहकार कैप्टन नैण सिंह, सह सलाहकार रविंद्र पटियाल, लेखाकार सूबेदार मदनलाल, मंदिर कमेटी के प्रधान शांति स्वरूप, प्रमुख रेफरी अमीचंद ढटवालिया, सह रेफरी संतोष, किशोर पटियाल, अथर्व युवक मंडल के प्रधान विजय राणा और शिव अत्री सहित कार्यकारिणी कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
--