फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस बैल के हमले से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में लावारिस बैलों के हमले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत औहर में लावारिस बैल ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला को काफी चोटें आई हैं। लोगों ने महिला को बैल के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार औहर पलेह की कामिनी पत्नी अमित शर्मा घर जा रही थी। औहर पुल के पास लावारिस बैल ने हमला कर दिया। कामिनी को काफी चोटें आई हैं। घायल महिला का निजी क्लीनिक में इलाज करवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों निर्मला देवी, कपिल, पंकज, आकाश, कालू, अभी चंदेल, सुरजीत, चंदन और अन्यों ने बताया कि शाम के समय पुल के पास काफी बैलों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों को आनेजाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लावारिस बैलों के खौफ से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगाई है कि लावारिस बैलों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। पंचायत प्रधान प्रेमलता ने बताया कि लावारिस बैलों के हमले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें