फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमरी क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन

केमरी/बिलासपुर (रामपुर)। केमरी थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक की पत्नी की घर में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला का आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने गांव पहुंचकर हंगामा किया। मायके वालों की सूचना पर केमरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उप जिला अधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी टिंकू ट्रक चालक है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की सुबह टिंकू अपने घर से ट्रक लेकर कहीं बाहर चला गया था। सुबह करीब 8:00 बजे घर पर उसकी पत्नी चंचल रानी (26) कमरे में बंद हो गई। परिजनों ने शोरशराबा कर कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह मृत हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों के अनुसार परिजन आनन फानन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि टिंकू के परिजनों ने महिला का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया और घर से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका चंचल रानी के जिला बरेली के थाना शीशगढ़ के ग्राम कुतुबपुर निवासी परिजन भी दोपहर को गांव पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी की असलियत पता चलने पर चंचल के ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मायके वालों ने सूचना देकर केमरी थाना प्रभारी राजीव गंगवार को पुलिस बल के साथ मौके पर बुला लिया। सूचना पर उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं, मगर अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें