लोगों के सहयोग से कपाहड़ा में आयोजित दंगल का खिताब लुधियाना के अमन पहलवान ने जीता। फाइनल में अमन ने अजनाला के आकाश को पटखनी देकर बड़ी माली जीती।
दंगल के विजेता पहलवान को 3500 रुपये और गुर्ज जबकि उपविजेता पहलवान को 3 हजार रुपये और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दंगल के विजेता पहलवानों को मुख्यातिथि पदोन्नत प्राध्यापक संघ के राज्य प्रधान अमरनाथ धीमान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इससे पहले दंगल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला लुधियाना के अमन पहलवान और अजनाला के छिंद्र पाल पहलवान के बीच हुआ। इसमें अमन ने छिंद्र पाल को पराजित किया।
दूसरा सेमीफाइनल अजनाला के आकाश पहलवान और मंडी के गोपाल के बीच हुई। इसमें अजनाला के आकाश विजेता रहे। खिताबी भिड़ंत को अमन पहलवान और आकाश के बीच मुकाबला हुआ।
इसमें अमन पहलवान ने आकाश को पटखनी देकर जीत हासिल की। दंगल के सफल आयोजन को क्षेत्रवासियों, जय लखदाता दंगल कमेटी और युवक मंडल को सहयोग सराहनीय रहा।
दंगल में उत्तर भारत के नामी पहलवानों ने अपने दाव पेच दिखाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। दंगल देखने को काफी संख्या में लोगों ने उत्साह दिखाया। इस मौके पर दंगल कमेटी के प्रधान सतदेव ठाकुर, पंचायत उपप्रधान विनय शर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, राम प्रकाश, राजेंद्र शर्मा, रामलाल, रणजीत ठाकुर, रणजीत सिंह धीमान, धर्मपाल ठाकुर, कर्म सिंह, संजीव कुमार, धर्म सिंह, सोम प्रकाश सांख्यान, राजेंद्र, युवक मंडल के प्रधान प्रदीप धीमान, उपप्रधान रवि कुमार, सन्नी कुमार, अजय धीमान, अक्षय, सब्बू और सचिन सहित अन्य मौजूद रहे।