फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच दिन में 140 मिली मीटर बारिश होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के मौसम विभाग ने जिले के किसानों को आगामी 5 दिन में 140 मिली मीटर बारिश होने के साथ आंधी चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की प्रभारी डॉक्टर दीक्षा तनोतरा ने बताया कि 5 दिन में जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। किसानों को सलाह दी जाती है कि बारिश का जल संचय करें, ताकि यह पानी सिंचाई के काम आ सके।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि बरसात में कीटनाशक का छिड़काव न करें। खेतों में पानी खड़ा न होने दें। आसमान में 6 से 8 ऑक्टा के बादल होने के कारण जिले में 140 मिली मीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें