बिलासपुर। श्री नयनादेवी के गांव बस्सी के लापता व्यक्ति का शव पशुशाला के समीप नाले से बरामद हुआ है। व्यक्ति 26 जुलाई से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी अनुसार श्री नयनादेवी के गांव बस्सी गांव का गुरबचन सिंह (51) 26 जुलाई की शाम को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लापता होने के दो दिन बाद गुरबचन सिंह का शव पशुशाला के समीप नाले से बरामद हुआ है। डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ने पुष्टि की है।