फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर बैलग में जलभराव, निकासी न होने से बढ़ी परेशानी

Wed, 08 Apr 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
फोरलेन पर बैलग के पास जमा हुआ पानी। संवाद
विज्ञापन
वाहन चालकों को करना पड़ा समस्याओं का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तहत ऋषिकेश ग्राम पंचायत के डमली गांव के बैलग क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार फोरलेन पर बुधवार को बारिश के बाद तालाब जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के दौरान ड्रेनेज सिस्टम की अनदेखी की गई। नियमानुसार सड़क का स्तर ऊंचा रखते हुए नीचे से पानी की निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए थी, लेकिन यहां सड़क का लेवल ही नीचे रह गया, जिससे बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों में विनोद कुमार, अशोक शर्मा, सतीश शर्मा, जगदीश शर्मा, राजेश, सूरज, जगदेव शर्मा, चमन लाल, जयकुमार और संजय कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या हर बारिश में सामने आती है। उनका कहना है कि ज्यादा बारिश भी नहीं हुई, फिर भी सड़क तालाब में तब्दील हो गई। इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, बल्कि स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन पर जल निकासी की उचित व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें