फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन श्री नयनादेवी जी में पेयजल आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री नयनादेवी जी में छठे दिन जल शक्ति विभाग ने लोगों को पानी मुहैया करवाया। इससे स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि श्री आनंदपुर साहिब हाइडल चैनल में नहर की मरम्मत के कारण यहां पर जल संकट पैदा हो गया था। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों से दोचार होना पड़ा। हालांकि नहर की मरम्मत का कार्य अभी तक चला हुआ है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर कालाकुंड वाली स्कीम पर दिनरात एक करके पानी की आपूर्ति शुरू की है। एक्सईएन राकेश वैद्य ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पानी का सदुपयोग करें, पानी को व्यर्थ न गवाएं, क्योंकि कालाकुंड वाली स्कीम से पानी कम मात्रा में लिफ्ट हो रहा है। जब तक नई स्कीम पूरी तरह से सुचारु नहीं होती तब तक पानी की बचत करें। कनिष्ठ अभियंता शुभम गौतम का कहना है कि रविवार से 3 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें