फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपा में बारिश से सड़क बनी तालाब

विज्ञापन
ग्राम पंचायत पनोह के गांव रोपा में तालाब बनी सड़क। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
रोपा में बारिश से सड़क बनी तालाब
विज्ञापन

राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पनोह के गांव रोपा में सड़क तालाब बन गई है। वीरवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों गनी मुहम्मद, राजेंद्र कुमार, पवन कुमार, जगरनाथ, विनोद कुमार, रतन लाल ने कहा कि नेता बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और होती है। कंदरौर से घुमारवीं वाया रोपा- सारटी-टकरेड़ा-तरोंतड़ा सड़क रोपा के पास तालाब बन गई है। विभागीय अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके आसपास के मकानों को भी नुकसान हो रहा है। मरम्मत के दौरान कई जगह इस सड़क को चौड़ा कर दिया गया और कहीं पर वैसे ही रहने दिया गया। इस सड़क को चौड़ा करने का अभियान एक वर्ष पहले से चल रहा है, लेकिन अभी भी पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और विभाग से मांग की है कि सड़क की खस्ताहाल को तुरंत सुधारा जाए। जहां चौड़ाई कम है वहां पर सड़क को तुरंत प्रभाव से चौड़ा किया जाए। लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि सड़क का कार्य मानकों के अनुसार किया जा रहा है। अगर कोई समस्या है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें