फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोहलवीं में पांच दिन से नहीं आया पानी, बेटी की शादी में मंगवाना पड़ा टैंकर

Wed, 05 Jul 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के गांव कोहलवीं में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को टैंकर मंगवाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। प्रभदयाल जोशी, मदन शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, लेखराम, कमल देव, गीता देवी, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि गांव में पानी का संकट गहरा गया है। पिछले पांच दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। प्रभदयाल जोशी ने बताया कि उनके घर में बेटी की शादी थी। पानी का टैंकर मंगवा कर गुजारा करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें कोल बांध परियोजना से पानी दिया जाता है लेकिन पिछले पांच दिन से पानी के लिए ग्रामीण तरस गए हैं। यहां पर स्कीम का पानी केवल सुबह के समय मात्र आधा या पौना घंटा आता है। हैंडपंप है जो काफी दूर है। नजदीक कोई प्राकृतिक जलस्रोत भी नहीं है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि पानी की उचित व्यवस्था की जाए। पानी की आपूर्ति का समय भी बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

कोट्स
पाइप लाइन टूटने से हुई समस्या
कोल बांध परियोजना की राइजिंग पाइप टूटने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। वीरवार सुबह पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। -सुभाष मेहता, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें